विवेचना

विवेचना क्या है? आसान और विस्तृत व्याख्या ।
यह लिखी गई सामग्री मुख्य रूप से स्वयं के  जानकारी के लिए  एकत्रित   की गई है
। इसका उद्देश्य अपनी जानकारी और अनुभवों को एक स्थान पर व्यवस्थित रखना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन्हें आसानी से देखा और समझा जा सके।
विवेचना
किसी भी अपराध की सच्चाई तक पहुंचना और दोषी व्यक्ति को सजा दिलाना पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसी प्रक्रिया को विवेचना (Investigation) कहा जाता है।
विवेचना के माध्यम से पुलिस न केवल अपराध की जांच करती है, बल्कि ऐसे ठोस साक्ष्य भी जुटाती है जिससे अदालत में आरोपी को सजा दिलाई जा सके।
विवेचना की परिभाषा (CrPC धारा 2(ज))
सरल शब्दों में, विवेचना वह प्रक्रिया है जिसमें पुलिस किसी अपराध की सच्चाई का पता लगाती है, अपराधी की पहचान करती है, उसे गिरफ्तार करती है और उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्य इकट्ठा करती है।
विवेचना की आवश्यकता क्यों होती है?
विवेचना कई कारणों से अत्यंत आवश्यक है:
पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए
अपराधी को सजा दिलाने के लिए
समाज में कानून का डर बनाए रखने के लिए
शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए
विवेचना का मुख्य उद्देश्य
विवेचना का सबसे बड़ा लक्ष्य सत्य की खोज करना है।
हमारी न्याय व्यवस्था इस सिद्धांत पर आधारित है कि:
किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए, भले ही दोषी बच जाए
इसलिए विवेचना निष्पक्ष, ईमानदार और सटीक होनी चाहिए।
विवेचना में क्या-क्या कार्य होते हैं?
विवेचना एक व्यवस्थित प्रक्रिया है, जिसमें पुलिस निम्न कार्य करती है:
घटना की पूरी जानकारी और परिस्थितियों का अध्ययन
घटनास्थल पर जाकर जांच करना (इ साक्ष्य के द्वारा SID generate करके SID नम्बर सीडी में लिखें।
वहां से साक्ष्य (Evidence) इकट्ठा करना
संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश (पतारसी/सुरागरसी)
गवाहों से पूछताछ करना (किसी भी मकदमे में जितनी बार 180 BNSS के तहत बयान दर्ज करें तब तब सभी SID  जनरेट करके उसका नंबर CD  में अवश्य लिखें । एक मुकदमे में एक से अधिक एसआईडी जेनरेट किया जा सकता है ।
नोट -इस बात का भी ध्यान रखें यदि कोई  वादी  मुकदमा या गवाह आपको कोई डजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराता है तो आप उस व्यक्ति से  उस डिजिटल साक्षय के लिए 63 B का प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त करें । तथा जब आप उस डिजिटल साक्ष्य का अवलोकन करें तो उसका विवरण जीडी में जरूर अंकित करें कि उसमें क्या तथ्य पाया गया
आरोपी की गिरफ्तारी और तलाशी ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी और सीजर एक जटिल प्रक्रिया है इसे गंभीरता से देखें और नियमानुसार कार्यवाही करें।
घटना से संबंधित वस्तुओं की बरामदगी
बरामद वस्तुओं को सुरक्षित रखना । (फर्द बना कर कब्जा पुलिस में लें।
जरूरत पड़ने पर न्यायालय में प्रस्तुत करना ।
जब पर्याप्त साक्ष्य मिल जाते हैं, तब पुलिस आरोप पत्र (Charge Sheet) अदालत में प्रस्तुत करती है।
जब किसी अपराध की सूचना मिलती है या FIR दर्ज होती है, तो पुलिस निम्न कार्य करती है:
तुरंत घटनास्थल पर पहुंचना ।
गवाहों के बयान दर्ज करना ।
–यदि किसी साक्षी का मजीद बयान दर्ज करना है तो उसके कारण को सीडी में लिखें तब दर्ज करें। यदि पड़िता का या किसी का 183 बीएनएसएस के तहत बयान हो चुका है तो माजीद बयान दर्ज नहीं करना चाहिए।
(मजीद बयान के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय मनीषा साहू और अन्य बनाम उ0 प्र0 देखें।)
संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करना ।
साक्ष्य और वस्तुओं को एकत्र करना ।
संबंधित स्थानों की तलाशी लेना ।
आरोपी को गिरफ्तार करना ।
आरोप पत्र (Charge Sheet) दाखिल करने की प्रक्रिया
चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस कई जरूरी कदम उठाती है:
आवश्यकता होने पर मजिस्ट्रेट से वारंट लेना ।
आरोपी को गिरफ्तार करना ।
आरोपी का बयान दर्ज करना ।
मेडिकल परीक्षण कराना ।
बरामद वस्तुओं को सुरक्षित रखना ।
साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजना ।
विवेचना इस तरह होनी चाहिए कि अदालत में आरोपी को सजा दिलाई जा सके।
1.प्रयाप्त साक्ष्य मिलने पर आरोप पत्र प्रेषित होगा ।
2.साक्ष्य के अभाव में अतिम रिपोर्ट प्रेषित होगा ।
3. घटना घटित होने के साक्ष्य न मिलने पर अंतिम रिपर्ट मय जुर्म खारिजा रिपोर्ट प्रेषित होगा।
रिकॉर्ड रखने की अवधि
Final Report: 1 वर्ष
Charge Sheet: 2 वर्ष
साक्ष्य का अर्थ
साक्ष्य = जिससे किसी बात को साबित या गलत साबित किया जाए।
मुख्य साक्ष्य
गवाहों के बयान (Oral Evidence)
दस्तावेज (Documentary Evidence) अन्य साक्ष्य
अभियुक्त की स्वीकृति (Confession) 
माल मुकदमाती (हथियार, चोरी का सामान आदि)
साक्ष्य के प्रकार (सरल रूप में)
1. मौखिक साक्ष्य
गवाहों के बयान
चश्मदीद गवाह
ध्यान दें:
सुनी-सुनाई बातें (Hearsay Evidence) मान्य नहीं होतीं।
2. लिखित/दस्तावेजी साक्ष्य
FIR
मेडिकल रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

अन्य दस्तावेज

3. भौतिक साक्ष्य
हथियार,  कपड़े,  बरामद सामान

साक्ष्य का विस्तृत अर्थ
साक्ष्य का मतलब ऐसी चीज, तथ्य या सामग्री से है, जिसके जरिए किसी विवादित बात को सही (सिद्ध) या गलत (असिद्ध) साबित किया जाता है। साक्ष्य में मुख्य रूप से गवाहों के बयान और दस्तावेज शामिल होते हैं।
इसके अलावा कुछ अन्य साक्ष्य भी होते हैं, जैसे—
अभियुक्त की स्वीकृति
माल मुकदमाती (जैसे हथियार या चोरी का सामान)
सभी साक्ष्यों को अंत में दो भागों में रखा जाता है—
मौखिक साक्ष्य

दस्तावेजी साक्ष्य
विवेचना में साक्ष्य का महत्व
जब कोई व्यक्ति FIR दर्ज कराता है, तो उस अपराध को साबित करने के लिए विवेचक साक्ष्य इकट्ठा करता है। ये साक्ष्य मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं—
मौखिक साक्ष्य – गवाहों के बयान और चश्मदीद साक्षी के कथन।
लिखित साक्ष्य – दस्तावेज, रिपोर्ट, कागजात जैसे FIR, मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट।
भौतिक साक्ष्य – माल मुकदमाती जैसे हथियार, सामान आदि।
परिस्थितिजन्य साक्ष्य (Circumstantial Evidence)
जब किसी घटना में कोई व्यक्ति अपनी आँखों से अपराध होते नहीं देखता, लेकिन अलग-अलग परिस्थितियाँ और तथ्य मिलकर यह साफ दिखा दें कि अपराध उसी व्यक्ति ने किया है और किसी दूसरे के करने की संभावना नहीं है, तो इसे परिस्थितिजन्य साक्ष्य कहते हैं।
आसान शब्द में:
जब बिना देखे भी सारी बातें मिलकर एक ही व्यक्ति को अपराधी साबित करें, वही परिस्थितिजन्य साक्ष्य है।
मौखिक साक्ष्य
सरल भाषा में मौखिक साक्ष्य का मतलब है—जो बात कोई व्यक्ति खुद अपने मुँह से बताता है।
मौखिक साक्ष्य  चश्मदीद गवाह का होना चाहिए, यानी जिसने घटना खुद देखी हो या खुद महसूस किया हो, वही उस बारे में साक्ष्य दे सकता है।
महत्वपूर्ण:
सुनी-सुनाई बातें (Hearsay) मौखिक साक्ष्य में नहीं मानी जातीं।
मौखिक साक्ष्य वही होता है जो सीधे अनुभव पर आधारित हो और इसमें सुनी-सुनाई बातें शामिल नहीं होतीं।
(1) वादी मुकदमा
जो व्यक्ति FIR दर्ज कराता है, वही पहला साक्षी होता है। वह घटना के बारे में पूरी जानकारी देता है।

विवेचक को चाहिए कि वह सिर्फ FIR पर ही निर्भर न रहे, बल्कि वादी से अच्छी तरह पूछताछ करे।

वादी से ये महत्वपूर्ण बातें पता चल सकती हैं—
चोरी या लूटे गए सामान का विवरण
घटना का कारण (मोटिव)
मौके पर मौजूद गवाह
FIR देर से लिखाने का कारण

(2) गवाह (Witnesses)

गवाह कई प्रकार के होते हैं, जैसे—

चश्मदीद गवाह (जिसने घटना अपनी आँखों से देखी)

स्वतन्त्र गवाह (जिसका केस से कोई मतलब नहीं)

हितबद्ध गवाह (जो किसी पक्ष से जुड़ा हो)

गवाह से गवाही लिखते समय ध्यान देने वाली बातें

साक्षी को कोई लालच या धमकी न दें।

हर साक्षी से अलग-अलग अकेले में बात करें।

साक्षी को सच बोलने के लिए कहें और उसका डर दूर करें।

साक्षी से जबरदस्ती या गलत व्यवहार न करें।

साक्षी को भरोसा दिलाएँ कि उसे बार-बार कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा और उसे वहाँ मदद मिलेगी।

गवाहों के बयान से जुड़ी जरूरी बातें

अब 2023 के कानून में गवाहों के बयान ऑडियो/वीडियो में भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसलिए गंभीर अपराध और महिलाओं से जुड़े मामलों में ऐसा करना चाहिए।


धारा 160 CrPCके अनुसार:

इसके तहत सफ़ीना भेजकर विवेचक गवाह को बयान देने के लिए बुला सकता है।
लेकिन:
किसी महिला
15 साल से कम उम्र के लड़के
बहुत बूढ़े व्यक्ति
को थाने नहीं बुलाया जा सकता, उनका बयान उनके घर पर लिया जाता है।

धारा 161CrPC के अनुसार:

इस धारा के तहत विवेचक किसी भी ऐसे व्यक्ति का बयान लिख सकता है, जिसे मामले की जानकारी हो।

धारा 162CrPC के अनुसार:

गवाह के लिखे गए बयान पर उसके हस्ताक्षर नहीं लिए जाते।


विवेचना के दौरान विवेचक—

चश्मदीद गवाह
अन्य गवाह
घायल व्यक्ति
डॉक्टर
आदि के बयान लेता है।
गवाह का बयान पूरा और साफ-साफ लिखा जाए। अगर कुछ छूट जाए, तो मजीद बयान लिया जा सकता है।

महत्वपूर्ण: -जिस गवाह का बयान धारा 164 CrPC में माननीय न्यायालय के सामने हो जाता है, उसका मजीद बयान नहीं लिया जाता।
विवेचक द्वारा लिखा गया गवाह का बयान कोर्ट में सीधे साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसका उपयोग केवल गवाह की बात को जांचने के लिए किया जाता है।
विवेचना एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो न्याय व्यवस्था की नींव मानी जाती है। यदि विवेचना सही, निष्पक्ष और ईमानदारी से की जाए, तो अपराधी को सजा मिलती है और निर्दोष व्यक्ति सुरक्षित रहता है।

एक उत्तर दें